2026 TVS iQube: आज के समय में पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ मोड़ दिया है, इसी जरूरत को समझते हुए TVS ने अपनी नई 2026 TVS iQube को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए खास है जो कम खर्च में एक भरोसेमंद, आरामदायक और लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक विकल्प चाहते हैं।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सिर्फ ₹12,000 की शुरुआती रकम में खरीदा जा सकता है, जिससे आम आदमी के लिए भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना आसान हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सभी जानकारिया डिटेल में देने वाले है, आपको सभी जानकारिया निचे देखने के लिए मिल जाएगी।

2026 TVS iQube
2026 TVS iQube का डिजाइन बहुत ज्यादा दिखावटी नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका फ्रंट हिस्सा साफ और सुलझा हुआ नजर आता है, जिसमें LED हेडलाइट दी गई है। यह लुक हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला है।
2026 TVS iQube के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो 2026 TVS iQube में रोजमर्रा के काम आने वाले सभी जरूरी स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, कॉल और मैसेज अलर्ट, राइड से जुड़ी जानकारी, USB चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
2026 TVS iQube की बैटरी और रेंज
2026 TVS iQube में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ अच्छी क्वालिटी की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 140 किलोमीटर तक चल सकता है। स्कूटर चलते समय बिल्कुल शांत रहता है और स्मूथ राइडिंग का अनुभव देता है, जिससे लंबा सफर भी थकाने वाला नहीं लगता।
2026 TVS iQube का ब्रेक और सस्पेंशन सेटअप
सुरक्षा के लिहाज से TVS iQube में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी स्कूटर कंट्रोल में रहता है। सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।
2026 TVS iQube की कीमत
2026 TVS iQube को सिर्फ ₹12,000 की डाउन पेमेंट में खरीदा जा सकता है। बाकी रकम के लिए आसान फाइनेंस और EMI की सुविधा भी मिल जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमें मीडिया तथा अतिरिक्त सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है, हमारे चैनल के द्वारा इस आर्टिकल की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है।